राजस्थान
Bhilwara: गौ सेवा हेतु जल व भोजन पात्र एवं पक्षी परिंडे का किया निःशुल्क वितरण
Gulabi Jagat
24 April 2025 9:35 PM IST
x
Bhilwara। मुस्कान फाउंडेशन के सात साल होने की खुशी में नगर निगम के काइन हाउस (सीताराम गौशाला) जो कि मुस्कान फाउंडेशन द्वारा गोद ली गई है में ’’प्रयत्नों से परिवर्तन’’ के सेवा कार्यों के अंतर्गत आज गौ माताओं के लिए 101 जल पात्र, 101 भोजन पात्र तथा 200 पक्षियों के परिंडो का निःशुल्क वितरण किया गया। संस्था के दीपक मेहता ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी हंसराम ने श्रीकृष्णजी की आरती के साथ की। संस्था के अमित वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पेड़ लगाये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने ट्री एम्बुलेंस की शुरुआत की जिससे सार्वजनिक जगहों में लगे हुए पेड़ो को पानी पिलाया जाएगा एवं पशु जल सेवा हो सकेगी।
TagsBhilwaraगौ सेवाजल व भोजन पात्रपक्षी परिंडेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





