राजस्थान
Bhilwara: डॉ. जागेटिया द्वारा लिखी गई पुस्तक सस्टेनेबल डेवलपमेंट का हुआ विमोचन
Gulabi Jagat
8 Jun 2025 11:36 PM IST
x
Bhilwara। भारती इकाई भीलवाड़ा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुभाष नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बीएल जागेटिया प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय भीलवाड़ा एवं डॉक्टर कल्पना शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी तथा करण सिंह सिंघवी अध्यक्ष, विज्ञान भारती का सानिध्य रहा। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. जागेटिया ने प्रकृति को मां स्वरूपा बताते हुए कहा कि हमारे जीवन में प्रकृति द्वारा प्रदत्त विभिन्न वरदान जल वायु आकाश पृथ्वी तथा अग्नि द्वारा संतुलन बना हुआ है लेकिन मनुष्य की आधुनिकता की अंधी दौड़ ने प्रकृति के इन तत्वों में छेड़छाड़ की है जिसके कारण उसे विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है उन्होंने जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण वनोन्मूलन, प्लास्टिक का आतंक आदि विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही भारतीय दर्शन द्वारा इन समस्याओं का निदान भी बताया। राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त डॉक्टर कल्पना शर्मा ने अपने कार्यस्थल पर पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए विभिन्न नवाचारों के बारे में बताकर संभागियों को प्रेरणा दी। प्रारंभ में कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न संभागियों ने भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पर्यावरण को लेकर किया जा रहे विभिन्न कार्य एवं अनुभव साझा किये। इस अवसर पर डॉ. जागेटिया द्वारा लिखी गई पुस्तक सस्टेनेबल डेवलपमेंट का विमोचन भी किया गया। विज्ञान भारती का संक्षिप्त परिचय कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मालू ने दिया एवं आभार राजेंद्र शर्मा ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील राय पोरवाल ने किया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraडॉ. जागेटिया
Next Story





