राजस्थान
Bhilwara: भाविप वीर शिवाजी शाखा द्वारा कमाल के कुएं के पास जल मंदिर का विधिवत् शुभारंभ
Gulabi Jagat
24 April 2025 9:32 PM IST

x
Bhilwara। भाविप वीर शिवाजी शाखा द्वारा आशा वेलफेयर ग्रुप के सौजन्य से सेवा के स्थाई प्रकल्प के अंतर्गत एक जल मंदिर मानव सेवा के लिए समर्पित किया। शाखा सचिव कमलेश बोड़ाना ने बताया की भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के मध्य कमाल के कुएं के पास जल मंदिर का विधिवत् शुभारंभ राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय वित्तसचिव अमित सोनी, आशा वेलफेयर ग्रुप की सदस्याएं, शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी, द्वारा किया गया।
इस जल मंदिर की नियमित सेवाएं प्रदान करने का संकल्प शाखा के अमित अग्रवाल, चेतन अग्रवाल ने लिया। महिला संयोजिका वर्षा मित्तल ने बताया स्थाई प्रकल्प के अंतर्गत मानव सेवा के कल्याण हेतु वीर शिवाजी शाखा द्वारा नियमित एक्यूप्रेशर चिकित्सा सेवाएं, निःशुल्क बुक बैंक सेवा, निंबार्क आश्रम गांधी नगर में दी जा रही है, मेडिकल उपकरण बैंक जिसमें निःशुल्क उपकरण दिए जाते हैं केवल धरोहर राशि लेकर ये उपकरण दिए जाते है उपयोग के पश्चात पुरी धरोहर राशि लाभार्थी को लौटा दी जाती है। आयोजन में प्रभारी नवीन अग्रवाल, अमित पटवारी, दीपक चौरड़िया सहित प्रांतीय भारत को जानो के सहप्रभारी परीक्षित नामधार, शाखा के उमेश शर्मा, दिनेश कामलिया, अमित अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अनिल सोनी, पुनीत माहेश्वरी, कमलेश सोमानी, हितेश तोषनीवाल, हुकुम सिंह पथरिया, वर्षा मित्तल, शशि बोड़ाना, अनीता पटवारी, कमलेश बोड़ाना, सुभाष मोटवानी आदि का सहयोग रहा।
TagsBhilwaraभाविप वीर शिवाजी शाखाकुएंजल मंदिरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





