राजस्थान

Bhilwara: नौगांवा सांवलिया सेठ मंदिर में मौनी अमावस्या पर हुए भजन

Gulabi Jagat
29 Jan 2025 7:19 PM IST
Bhilwara: नौगांवा सांवलिया सेठ मंदिर में मौनी अमावस्या पर हुए भजन
x
Bhilwara: परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से नौगांवा स्थित माधव गौशाला परिसर के सांवलिया सेठ मंदिर में बुधवार को मोनी अमावस्या पर चारभुजा महिला मंडल, पुर की माताओं ने भजन कीर्तन किया। मंदिर व्यवस्था प्रबंधन प्रमुख गोविंद प्रसाद सोडानी ने बताया कि बागोर के शेखर राज के भजनों ने सभी को भाव विभोर कर दिया। भगवान सांवरिया सेठ को पुजारी दीपक एवं आनंद पाराशर ने चांदी की पोशाक धारण कराई। गौशाला में गायों को लापसी खिलाई गईं। दामोदर प्रसाद अग्रवाल, हेमंत शर्मा, सत्यप्रकाश गगड़, सूरज सिंह मौजूद थे। ठाकुर जी का दूध से अभिषेक भी किया गया। भंवरलाल दरगढ़ का पूरा सहयोग रहा।
Next Story