राजस्थान

Bhilwara: बाबा मसानिया भैरुनाथ को धारण करवाया केसर का चोला

Gulabi Jagat
29 Dec 2024 8:15 PM IST
Bhilwara: बाबा मसानिया भैरुनाथ को धारण करवाया केसर का चोला
x
Bhilwara भीलवाड़ा। शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत श्री पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरुनाथ मंदिर में रविवार को बाबा मसानिया भैरुनाथ को हिमाचल प्रदेश से लाई गई 250 ग्राम केसर का चोला धारण करवाया गया। मंदिर समिति के युवा अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि बाबा मसानिया भैरुनाथ को केसर का चोला धारण करवाकर केसर युक्त 51 किलो केसर के दूध का भोग लगाया गया। भक्तों द्वारा मंदिर परिसर को सजाया गया। पुजारी संतोष कुमार खटीक द्वारा पूजा अर्चना कर आरती की गई ततपश्चात भक्तों को दूध का वितरण किया गया। इस दौरान श्री मसानिया भैरुनाथ मंदिर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
Next Story