राजस्थान

भेरूलाल सोमानी अध्यक्ष, Mukesh Jagetiya मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

Gulabi Jagat
28 May 2026 7:57 PM IST
भेरूलाल सोमानी अध्यक्ष, Mukesh Jagetiya मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
x

Bhilwara, भीलवाड़ा। शास्त्री नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के चुनाव निर्विरोध रामेश्वरम में संपन्न हुए। इसमें सभी ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर भेरूलाल सोमानी व मंत्री पद पर मुकेश जागेटिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया, इसमें सभी वरिष्ठ जनों का सहयोग रहा। प्रचार प्रसार मंत्री डॉ भाग चन्द सोमानी ने बताया कि अध्यक्ष व मंत्री के निर्देशन में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कास्ट, संगठन मंत्री ओमप्रकाश बियानी, सह मंत्री ओमप्रकाश कास्ट, रामस्वरूप राठी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार बंग, शीतल सोडाणी, अनिल सोमानी, सुनील सोमानी व प्रचार प्रसार मंत्री डॉ. भागचन्द सोमानी को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष भैरूलाल सोमानी ने शास्त्री नगर के सभी माहेश्वरी बन्धुओं को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया व सभी को साथ लेकर समाज में रचनात्मक कार्य करने की शपथ ली। सोमानी ने कहा की समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा की सामाजिक, शैक्षिक एवं विकासात्मक कार्यों को नई दिशा देने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मंत्री मुकेश जागेटिया ने भीलवाड़ा में क्षेत्रीय सभा को उत्तरोत्तर प्रगति करने हेतु अपना सर्वाेच्च देने की घोषणा की। जागेटिया ने कहा की “समाज के विकास एवं उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।” इसी के साथ ही नगर माहेश्वरी सभा व जिला प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी निर्विरोध किया गया। इस दौरान सुनील बियानी कंवरलाल पोरवाल, राधेश्याम गग्गड, राधेश्याम सोमानी, राजेंद्र समदानी, अनिल राठी, कैलाश सोमानी, सत्यनारायण मुन्दडा, फतेह लाल जैथलिया, दिनेश सोमानी, बालकिशन सोमानी आदि उपस्थित थे।

Next Story