राजस्थान
भाविप का मुख्य ध्येय सेवा, संस्कार और संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है: Kiran Sethi
Gulabi Jagat
17 Dec 2025 11:21 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत मंगरोप वृद्धाश्रम में स्नेह के साथ सम्मान कार्यक्रम का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को पुनर्जीवित करते हुए समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता की भावना को सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके पश्चात परिषद सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का माल्यार्पण कर ससम्मान अभिनंदन किया गया। परिषद द्वारा बुजुर्गों को आदरपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनके साथ आत्मीय संवाद कर उनके जीवन अनुभवों को सुना गया। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें मधुर भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय एवं भावनात्मक बना दिया गया। भजनों के माध्यम से बुजुर्गों के चेहरों पर आत्मिक शांति, प्रसन्नता एवं संतोष की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सरोज जागेटिया ने अपने बताया कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से ही आने वाली पीढ़ियाँ सशक्त बनती हैं। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और सेवा करना ही सुसंस्कृत समाज की पहचान है। किरण सेठी ने बताया कि भारत विकास परिषद का मुख्य ध्येय सेवा, संस्कार और संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसी उद्देश्य को लेकर भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किये जाते रहेगें। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर, सचिव दीपेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष कमलेश लाठी, महिला सहभागिता संयोजक किरण सेठी सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी सुरभी लाठी, सह-प्रभारी मधु गगरानी एवं संस्कृति सप्ताह प्रभारी पूनम डाड के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद के सक्रिय सदस्य दीपेश, कुलदीप, कमलेश, नरेंद्र, सुनील, मनीष, मोहित, प्रकाश, मुकेश, अनुज, किरण, पूनम, रंजना, शिल्पा, मधु, रश्मि, बबीता, खुशबू, आशा, अनामिका एवं हेम सिंह सहित कई सदस्यों के सहयोग ने कार्यक्रम को और भी अधिक सार्थक एवं सफल बनाया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारनरेंद्रसुनीलमनीषमोहितप्रकाशमुकेशअनुजकिरणपूनमरंजना
Next Story





