राजस्थान

Bharatpur : गैस टैंकर ने 2 बाइक सवारों को कुचला

Sarita
12 July 2025 11:07 AM IST
Bharatpur : गैस टैंकर ने 2 बाइक सवारों को कुचला
x
Bharatpur भरतपुर: भरतपुर के सारस चौराहे पर दर्दनाक हादसा हुआ। आज शनिवार सुबह 5.30 बजे आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सारस चौराहे पर तेज गति से आ रहे एक गैस टैंकर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक पर सवार 2 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में दोनों बाइक सवारों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। ये शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए। मथुरा गेट पुलिस ने मृतकों के शवों को आरवीएम अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है। दोनों मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे के बाद गैस टैंकर चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने मृतकों की बाइक और टैंकर को कब्जे में लेकर सारस चौराहा पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया है। थाना प्रभारी मदन ने बताया कि सारस चौराहे पर एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर को जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
Next Story