x
Bhilwara। राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद की प्रांतीय प्रकल्प कार्यशाला का अग्रवाल उत्सव भवन में हुई। वीर शिवाजी शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव जगदीश शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद आम जन का स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास करें। परिषद की सभी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होती रहे इसके लिए सभी सदस्यों को विशेष प्रयास करना चाहिए। संपर्क, संस्कार, पर्यावरण एवं महिला गतिविधियों का विशेष रूप से बेहतर संचालन हो। अध्यक्षता करते हुए रीजनल संपर्क प्रमुख गोविंद प्रसाद सोडानी ने कहा कि देश हमें सब कुछ देता है हमें भी देश को कुछ देना सीखना चाहिए। सामाजिक बदलाव लाने की जरूरत को समझते हुए हमें स्थाई प्रकल्पों के माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए। प्रांतीय संरक्षक ने कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती, दायित्वों की स्पष्टता और परिषद के मुख्य प्रकल्पों संस्कार, सेवा, संपर्क, पर्यावरण और महिला सहभागिता के सुचारू संचालन हेतु गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने कहा कि दृढ़ निश्चय एवं मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। सेवा प्रकल्पों को देखते हुए समाज की नजर हमारी ओर है हमें अपनी गतिविधियों में बदलाव लाकर आगे बढ़ना चाहिए। ऐसा कार्य करना चाहिए ताकि हमसे कोई सीखे हमारा आचरण अच्छा होना चाहिए। प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ ने कहा कि परिषद की प्रत्येक शाखा का अध्यक्ष उसकी धूरी है, सचिव हृदय है और कोषाध्यक्ष रक्त है। सभी के समन्वय से ही शाखा संचालित होती है और सेवा कार्यों का विस्तार किया जा सकता है। कार्यशाला में मार्गदर्शन मुकेश लाठी (राष्ट्रीय सदस्य - संस्कार प्रोजेक्ट), प्रांतीय वित्त सचिव अमित सोनी का भी मार्गदर्शन रहा। कार्यशाला में राजसमंद और भीलवाड़ा जिलों की समस्त शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, तथा संपर्क, सेवा, संस्कार, पर्यावरण एवं महिला सहभागिता के संयोजक सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वीर शिवाजी शाखा के अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwara
Next Story





