
राजस्थान
दिवाली से पहले राज्य सरकार का कर्मचारियो को बड़ा गिफ्ट, सीएम गहलोत ने की बोनस देने की घोषणा
Renuka Sahu
15 Oct 2022 2:47 AM GMT

x
न्यूज़ क्रेडिट : aapkarajasthan.com
राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। सीएम गहलोत ने बोनस देने के प्रस्ताव कोदेने का ऐलान कर दिया है। स्वीकृति प्रदान की ही। सीएम गहलोत के इस निर्णय से राज्य के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभांवित होंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रेलवे ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की थी। रेलवे के बाद गहलोत सरकार ने भी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान कर दिया है।
दिवाली के मौके पर गहलोत सरकार ने बोनस का ऐलान कर राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार के जारी आदेश के अनुसार यह लाभ राज्य सरकार के राजपत्रित अधिकारियों को छोड़कर राज्य कर्मचारियों को जो, राजस्थान सिविल सेवा नियम 2017, पे मेट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे 4800 और इसके नीचे के लेवल का वेतन ले रहे कर्मचारियो को लाभ मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस की घोषणा 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7 हजार रुपये तथा 31 दिन के माह के आधार पर जाएगी। यह बोनस तीस दिन की अवधि के लिए देय होगा। इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को 6774 रुपये तदर्थ बोनस मिलेगा।
बता दें बोनस की 75 प्रतिशत राशि का नगद भुगतान और शेष 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार इस प्रकार 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी। सरकार के खजाने पर 500 करोड़ का भार पड़ेगा। बता दें राज्य कर्मचारी संगठन राज्य सरकार से बोनस देने की मांग करते, इससे पहले ही सीएम गहलोत ने कर्मचारियों बोनस देने की घोषणा कर दी।
Tagsकर्मचारियो को दिवाली का तोहफाबोनसराजस्थान सरकारसीएम अशोक गहलोतराजस्थान समाचारआज का समाचारआज की हिंदी समाचारआज की महत्वपूर्ण समाचारताजा समाचारदैनिक समाचारनवीनतम समाचारDiwali gift to employeesBonusRajasthan governmentCM Ashok GehlotRajasthan newstoday's newstoday's Hindi newstoday's important newslatest newsdaily news
Next Story