राजस्थान

इस वजह से टावर पर चढ़ा शख्स, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

Gulabi Jagat
25 July 2022 10:59 PM IST
इस वजह से टावर पर चढ़ा शख्स, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
x
पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
झुंझुनूं. जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के मुकुंदगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम डुमरा में एक व्यक्ति घरेलू कारणों से टावर पर चढ़ (A person climbed the tower) गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और उसके रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा. टॉवर पर चढ़े व्यक्ति का नाम मूलचंद (48) निवासी फतेहसीरी का है. वहीं टावर पर चढ़ने का कारण मूलचंद्र ने घरेलू समस्या बताया है.पुलिस के अनुसार मूलचंद्र घरेलू समस्या के कारण टावर पर चढ़ गया. जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर उसे टावर से नीचे उतरा. जिसके बाद परिजन ने उसे प्राथमिक स्थास्थ्य केंद्र डुमरा में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार वह ठीक है.


Source: etvbharat.com

Next Story