राजस्थान
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल Azad Nagar में बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Gulabi Jagat
17 Sept 2024 10:50 PM IST
x
Bhilwara भीलवाड़ा। श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल आजाद नगर में 68वीं जिला स्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पाठक महापौर नगर निगम ने प्रतियोगियों को शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्यारेलाल खोईवाल सचिव जिला बास्केटबॉल संघ भीलवाड़ा ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। प्रतियोगिता का आगाज विशिष्ट अतिथि योगेश चंद्र पारीक जिला शिक्षा अधिकारी, प्रोफेसर डॉ डीएन व्यास प्रिंसिपल एमएलवीटी टेक्सटाइल कॉलेज, श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल, सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया व सत्यनारायण मुंदडा, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, निर्देशक एवं प्रभारी चन्द्रप्रकाश काल्या, कार्यकारिणी सदस्य केदारमल जागेटिया, ओम प्रकाश मालू, सुरेश चंद्र काबरा, दिनेश कुमार शारदा, मनोज शर्मा, संपत कोठारी, ओम जागेटिया द्वारा ध्वजारोहण के साथ बैलून उड़ा कर किया गया। श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक एवं प्रभारी दिलीप तोषनीवाल व सह सचिव प्रहलाद राय हिंगड़ ने बताया सभी में जिला स्तरीय इन प्रतियोगिताओ से विद्यार्थियों खेलभावना जागृत होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पा सिंह ने अतिथिगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अल्पा जैन एवं शीनू शर्मा ने किया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर नितिन कोठारी ने सभी प्रतियोगिताओ को शुभकामनाये दी। विद्यालय के उप प्रधानाचार्या रुचि रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Tagsमाहेश्वरी पब्लिक स्कूल Azad Nagarबास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिताप्रतियोगिताAzad Nagarबास्केटबॉलMaheshwari Public School Azad NagarBasketball Sports CompetitionCompetitionBasketballजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





