बसेर दम्पत्ति को “Environment Mitra Award 2026” से सम्मानित

Bhilwara, भीलवाड़ा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समर्पित दम्पत्ति एस्ट्रोलोजर चेतना बसेर एवं पुरूषोत्तम बसेर को “पर्यावरण मित्र सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। क्लब की पूर्व जिलाध्यक्ष कान्ता मेलाणा एवं बी.एल. मेलाणा ने क्लब की ओर से बसेर दम्पत्ति को सम्मान-पत्र एवं अभिनंदन स्वरूप सम्मान भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण एवं जागरूकता कार्यों की सराहना की। क्लब की भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष डॉ. चेतना जागेटिया ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेष्वरी कपल क्लब भारत की विभिन्न जिला शाखाओं के माध्यम से वर्षभर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। बसेर दम्पत्ति के पर्यावरण के प्रति समर्पण, निरंतर सक्रियता एवं समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों को देखते हुए क्लब द्वारा उन्हें “पर्यावरण मित्र सम्मान 2026” प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा विगत छह वर्षों से बसेर दम्पत्ति के नेतृत्व में औषधीय एवं सामान्य पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं जनजागरूकता को लेकर कई उल्लेखनीय गतिविधियां संचालित की गई हैं।





