राजस्थान

Baran : हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा सेल्फी प्वाइंट और तिरंगा कैनवास का उद्घाटन

Tara Tandi
12 Aug 2024 1:26 PM GMT
Baran : हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा सेल्फी प्वाइंट और तिरंगा कैनवास का उद्घाटन
x
Baran बारां । हर घर तिरंगा अभियान के तहत झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने मिनी सचिवालय परिसर में तिरंगा सेल्फी प्वाइंट और तिरंगा कैनवास का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, अंता विधायक कंवरलाल मीणा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, जिला परिषद सीईओ रामवतार गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
दुष्यंत सिंह में कहा
की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अभियान की शुरआत हुई। आज सम्पूर्ण विश्व में भारत के तिरंगे की धाक है। हमें गर्व है की आज देश प्रगति पथ पर अग्रसर है और आने वाले दिनों में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी बारां वासियों से तिरंगा लगाने की अपील भी की। उदघाटन के पश्चात सांसद महोदय ने विधायकों और उपस्थित जनों संग सेल्फी खिंचवाई तथा तिरंगा कैनवास पर सन्देश लिखकर आमजन को बढ़ चढ़कर हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विधायक श्री कंवरलाल मीणा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज देश भर में घर घर तिरंगा फहरा रहा है। इस अभियान ने हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल किया है। विधायक श्री राधेश्याम बैरवा ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी हर घर तिरंगा फहराएंगे। विधायक श्री ललित मीणा ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में पूर्ण वैभव के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इस अभियान से जन-जन के मन में में देशभक्ति की भावना का संचार होगा।
Next Story