राजस्थान

Baran: तिरंगा दौड़ में दिखा जिले वासियों का देशप्रेम, जोश और जुनून खेल संकूल से चार मूर्ति

Tara Tandi
13 Aug 2024 12:44 PM GMT
Baran: तिरंगा दौड़ में दिखा जिले वासियों का देशप्रेम, जोश और जुनून खेल संकूल से चार मूर्ति
x
Baran बारां : राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जिले में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत गतिविधियां परवान पर हैं। मंगलवार को जिलेभर में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, जिला परिषद सीईओ रामावतार गुर्जर, एसडीएम पूजा मीणा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों ने की शिरकत।
भारत माता की जय के नारों के साथ शहर के खेल संकूल से प्रारंभ होकर चार मूर्ति, प्रताप चौक, अस्पताल रोड़ होते हुए वापिस खेल संकूल तक आयोजित तिरंगा दौड़ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाड़ीयों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता और वंदे मातरम् के जय कारे लगाते हुए दौड़ लगाई। इस दौरान तिरंगा लहरा रहे लोगों का आजादी के लिए जज्बा और देशप्रेम देखते ही बन रहा था। जिला कलक्टर ने आमजन से अनुरोध किया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में और अधिक उत्साह के साथ भागीदारी करें और प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में शामिल हो। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने और तिरंगा सम्मान की शपथ दिलाई।
रन फॉर तिरंगा दौड़ में प्रथम स्थान धनराज कोली व द्वितीय स्थान अंकी माली को जिला परिषद सीईओ रामावतार गुर्जर ने सम्मानित किया।
ंएसडीएम पूजा मीणा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला कलक्ट्रेट परिसर से कृषि मंडी तक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं धर्मादा धर्मशाला में शाम 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के प्रत्येक राजीविका साईट पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगा थीम पर मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Next Story