राजस्थान
Baran: जिला कलेक्टर ने विशेष योग्यजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिए त्वरित निर्देश
Tara Tandi
17 March 2025 6:14 PM IST

x
Baran बारां । जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में मानवीय संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जब विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) अपनी समस्या लेकर पहुंचे, तो कलक्टर तोमर ने औपचारिकता से इतर स्वयं कार्यालय से बाहर आकर उनके पास पहुंचे और आत्मीयता पूर्वक उनकी समस्या सुनी। परिवादी की व्यथा को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उन्होंने कहा, जिले में किसी भी विशेष योग्यजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिम्मेदार अधिकारी तुरंत समाधान करें। तत्पश्चात, उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक शुभम नागर को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही जिला कलक्टर ने विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वरोजगार, ट्राई साइकिल, सुखद दाम्पत्य जीवन, पालनहार, पेंशन सहित अन्य सभी सरकारी योजनाओं से पात्र विशेष योग्यजनों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
TagsBaran जिला कलेक्टरविशेष योग्यजनोंसमस्या निराकरणदिए त्वरित निर्देशBaran District Collectorspecially abled peopleproblem resolutiongave immediate instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





