छत्तीसगढ़

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स परेशान, जानिए क्यों?

Nilmani Pal
17 March 2025 5:23 PM IST
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स परेशान, जानिए क्यों?
x

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा मुख्य परीक्षा 20 मार्च से आयोजित होनी है, लेकिन इसी दौरान CUET की काॅमन युनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट परीक्षा होनी है। ऐसे में समय सारणी की मांग को लेकर NSUI व ABVP के छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलसचिव के नाम आवेदन सौंपा है।

सोमवार को ABVP के छात्र नेता शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा 2024-25 की मुख्य परीक्षा 20 मार्च शुरू होगी। चूंकि मुख्य परीक्षा की समय सारणी में बीएससी मैथ्स, बायो, बीकॉम, बीए की प्रमुख परीक्षा में कम गैप एवं CUET कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा भी उसी समय पर होनी है।

साथ ही इसमें कई परीक्षा एक ही तिथि पर कर दी गई है जिससे छात्र-छात्राओं को अधिक समस्या हो रही है। इसे देखते हुए ABVP के छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि मुख्य परीक्षा की समय सारणी को परिवर्तित कर दूसरे तिथि में परीक्षा आयोजित किया जाए। ताकि छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए समय और परीक्षा देने में भी कोई समस्या न हो।

Next Story