राजस्थान

Baran : अल्पसंख्यक वर्गों हेतु ऋण योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Tara Tandi
22 July 2024 5:56 PM IST
Baran : अल्पसंख्यक वर्गों हेतु ऋण योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
x
बारां । जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी श्यामलाल मीना ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए व्यावसायिक एवं शैक्षणिक ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदक ऋण योजनाओं में 15 अगस्त 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। प्राप्त आवेदन पत्रों पर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित कर आरएमएफडीसीसी जयपुर द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों एवं प्राप्त बजट के अनुसार विचार कर पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृत किया जाएगा। इस संबन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बारां से सम्पर्क कर सकते है।
Next Story