राजस्थान
Baran: मुख्यमंत्री घुमंतू आवास योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
Tara Tandi
24 Feb 2025 7:13 PM IST

x
Baran बारां । जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि राज्य सरकार ने विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमन्तु समुदाय के आवासहीन परिवारों को आवास देने के लिए मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 1.20 लाख तक अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का लाभ जिले के पात्र लोगों को दिलाने के लिए विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि बजट घोषणा संख्या 83 वर्ष 2024-25 के तहत यह योजना लागू की गई है। इससे वे परिवार लाभान्वित होंगे, जो अब तक स्थाई आश्रय से वंचित है, झुग्गी बस्तियों में तंबुओं, झोपडियों या कच्चे मकानों में रह रहे है इन बस्तियों में स्वच्छता, पेयजल, सीवरेज, बिजली, सड़क और सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है। ऐसे लोग योजना के दायरे में आएंगे और उनको सरकारी लाभ दिया जाएगा।
नागर ने बताया कि योजना के तहत् उन्ही आवासहीन परिवारों को लाभ मिलेगा, जिन्हें पहले से पट्टे वितरित किए गए है। ऐसे परिवार जन आधार के माध्यम से ई-मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए विमुक्त, घुमंतू या अर्द्ध घुमन्तु जाति प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी भूखण्ड आवंटन का पट्टा, मूल निवास प्रमाण पत्र और वार्षिक आय प्रमाण पत्र जरूरी होगा।
TagsBaran मुख्यमंत्री घुमंतूआवास योजनाआवेदन आमंत्रितBaran Chief Minister Nomadic Housing Schemeapplications invitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





