राजस्थान
Baran: बारिश का पूर्वानुमान देखते हुए प्रशासन सतर्क, राहत दलों को किया गया सक्रिय
Tara Tandi
24 Jun 2025 5:53 PM IST

x
Baran बारां । जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम अलर्ट पर है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार, भारतीय सेना की फर्स्ट मराठा लाइट इन्फेंट्री बटालियन की टीम जिले में मौजूद है। सेना के मेजर अश्वत अंगाडी और कैप्टेन केतन पटियाल के नेतृत्व में टीम ने सिविल डिफेन्स प्रषिक्षक मानू कुमार पंकज के साथ हनोतिया, रेबारपुरा और पार्वती नदी से प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
जिले में जारी भारी बारिश के कारण कई जगह पुलियाएं और सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी ब्लॉकों में एसडीएम, तहसीलदार, वन विभाग, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता से मौजूद हैं। ये टीमें बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने, स्थानीय निवासियों की मदद करने, तथा आवश्यक सेवाओं की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और समन्वित प्रयासों से जलभराव, बीमारी की आशंका, पशुधन सुरक्षा, फसल की स्थिति और अन्य आपात स्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चिकित्सा विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं, वहीं पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की देखभाल की जा रही है।
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी की गई है, और किसी भी संकट से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
TagsBaran बारिश पूर्वानुमानप्रशासन सतर्कराहत दलोंगया सक्रियBaran rain forecastadministration alertrelief teams activatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





