राजस्थान

आस्था और उत्साह का संगम बनी बापूनगर की नवम कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक

Gulabi Jagat
2 Aug 2026 8:52 PM IST
आस्था और उत्साह का संगम बनी बापूनगर की नवम कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । शिवभक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम रविवार को उस समय देखने को मिला, जब बापूनगर से श्री बाल हनुमान कांवड़ यात्रा समिति की नवम भव्य कांवड़ एवं कलश यात्रा रवाना हुई। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों के साथ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोषों के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, जनकल्याण और अच्छी वर्षा की कामना की। यात्रा में लगभग 345 कांवड़ियों, जिनमें महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे, ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, जनकल्याण और मंगलकारी वर्षा की प्रार्थना की। समिति के रामनारायण लढ़ा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ निम्बार्क आश्रम के महंत श्री बनवारी शरण जी महाराज ने किया। कांवड़ यात्रा बापूनगर स्थित श्री बाल हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बापूनगर, सब्जी मंडी, पीएनटी चौराहा, पुर रोड, पांसल चौराहा, प्रतापनगर स्कूल और लीलैंड चौराहा होते हुए निम्बार्क आश्रम, गांधीनगर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं विशेष अभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्हर-हर महादेवश् और श्बोल बमश् के जयघोष लगाते हुए भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों एवं वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग पर शिवभक्ति का उल्लास छाया रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया तथा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा के सफल आयोजन में लक्ष्मीनारायण जोशी, कैलाशचंद्र सुथार, सत्यदेव पित्रिया, ओमप्रकाश सोनी, रामचंद्र सिंह, सत्यनारायण शर्मा, लवकुमार जोशी, इंदुलता टांक, जितेंद्र लड्डा, घनश्याम झंवर, मनोज, गौरव टांक, गोविंद जायसवाल, अनिल नाराणीवाल, पं. द्वारका प्रसाद पारिक, कैलाश लखोटिया, अंकित लखोटिया, ओमप्रकाश शर्मा, रवि शर्मा, सुरेश माली, रवि माली, कृष्णा भदौरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। वहीं महिला सदस्यों में चंद्रमणि शर्मा, रेखा सोनी, सरोज नाराणीवाल, संगीता सिंह, उर्मिला सिंह, गिरवर कंवर, सविता योगी, कशिश छाबड़ा, सुमन यादव, प्रीति सिंह एवं लक्ष्मीदेवी लढ़ा सहित अनेक महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Story