
x
Banswara बांसवाड़ा : बांसवाड़ा शहर के जानामेडी क्षेत्र स्थित लियो सर्किल के पास गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तेजपुर से बांसवाड़ा आ रहा एक सवारी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में ऑटो में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और मासूम बच्चे भी शामिल हैं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो तेज रफ्तार में था और लियो सर्किल के पास संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने मानवीय पहल दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया | हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा ऑटो चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने आमजन से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
TagsBanswaraपलटाऑटोauto-rickshaw overturns जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





