राजस्थान

नए श्रम कानून के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, किया प्रदर्शन

Gulabi Jagat
13 Feb 2026 11:47 PM IST
नए श्रम कानून के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, किया प्रदर्शन
x
Bhilwara, भीलवाड़ा । केंद्रीय सरकार द्वारा लागू नए श्रम कानून व श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित श्रम संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल के क्रम में राष्ट्रीयकृत बैंकों की सबसे बड़ी यूनियन एआईबीईए, एआईबीओए व बेफी के कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लेकर बैंकिंग सेवा में व्यवधान डाल दिया। भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर तीनों संगठन के अधिकारी व कर्मचारियों ने भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ निगम कार्यालय के बाहर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस प्रदर्शन में यूनियन के सचिव अशोक कुमार बिड़ला ने सरकार के नये श्रम कानून को लेकर सरकार की आलोचना की व मांग की कि अविलंब इन कानून कोवापस ले। अन्यथा बैंकों की सभी नौ संगठन यूएफबीयू के झंडे तले और हड़ताल करेंगे। इस दौरान विभिन्न बैंक के सैकडों कर्मचारी उपस्थित थे। इस हड़ताल से जिले की 125 से अधिक शाखाओं में ग्राहक सेवा में देरी हुई। कुछ शाखाओं में नकदी लेनदेन नहीं होने से ग्राहक निराश होकर लौटे। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारी रमेश महता, शिव सोडाणी, शंकर लाल, रोनक बाल्दी, शिरीष, महिला दीपा, लता चौहान सहित उपस्थित कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जोश भर दिया।
Next Story