
x
Bahraich बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत पैरुआ में गुरुवार रात को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते सात और ग्रामीणों के मकान जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। लाखों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैरुआ के मजरा अहिरन पैरुआ निवासी मनीराम के मकान में रात 11.30 बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन चल रही हवा के चलते गांव निवासी अब्दुल, श्रवन, छोटे, घूरे, कल्लू, कंधई और बाबू के मकान को आगोश में ले लिया। देखते ही सभी मकान जल गए।
आठ फूस के मकान में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर और हजारों रूपये नकदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मी ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार किया है। रिपोर्ट मिलते ही आश्रितों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।
TagsBahraich देर रात आगआठ मकान खाकलाखों नुकसानBahraich fire late nighteight houses destroyedloss worth lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





