राजस्थान

Bhamas का श्रमिक सम्पर्क अभियान जारी

Gulabi Jagat
3 Dec 2024 7:58 PM IST
Bhamas का श्रमिक सम्पर्क अभियान जारी
x
Bhilwara भीलवाड़ा। भारतीय मजदूर संघ भीलवाडा ने आज दिनांक 03.12.2024 के श्रमिक सम्पर्क अलग-अलग स्थानों पर किया। जिला मंत्री हरीश सुवालका ने बताया कि भीलवाड़ा सरस डेयरी, रिको इण्डस्ट्रीयल ऐरिया, कृषि उपज मण्डी में सम्पर्क किया व सभी श्रमिको को पत्रक वितरण किये तथा उनकी समस्याऐं भी जानी, उनके हितों एवं अधिकारियों के लिये जाग्रत किया। भामस के वरिष्ठ नेता प्रभाष चौधरी ने भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा व 70 वर्ष तक पहुंचने के कार्य व उपलब्धियां बताई कि किस तरह भारतीय मजदूर संघ शून्य से सबसे बड़ा संगठन बना व देश के हित में करेगें काम, काम का लेगें पूरे दाम के उद्देश्य से कार्य करता है तथा सभी मजदूरों में राष्ट्र भावना जाग्रत हो इस उद्देश्य से भी कार्य कर रहा है। सम्पर्क के दौरान शंभू तेली, भैरू बैरवा, शंकर नायक, फिरोज, मान सिंह, देवेन्द्र वैष्णव, कन्हैयालाल माली, रामेश्वर डीडवानिया सहित कई मौजूद थे।
Next Story