राजस्थान

बद्रीनारायण ट्रस्ट की नौतपा तपिश में अनूठी पहल, राहगीरों को पिलाई ठंडी छाछ, उमड़ी भीड़

Gulabi Jagat
31 May 2026 7:57 PM IST
बद्रीनारायण ट्रस्ट की नौतपा तपिश में अनूठी पहल, राहगीरों को पिलाई ठंडी छाछ, उमड़ी भीड़
x

Bhilwara। शहर की पुरानी धानमंडी स्थित धानमंडी स्थित प्राचीन बद्रीनारायण भगवान मंदिर ट्रस्ट द्वारा भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। ट्रस्ट की ओर से रविवार को आमजन की सेवा और धार्मिक भावना के सम्मान में ठंडी छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण धूप और तपन के बीच राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए यह आयोजन बड़ी राहत लेकर आया। ठंडी छाछ पीने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस आयोजन से क्षेत्र के कई लोग लाभान्वित हुए और सभी ने ट्रस्ट के इस लोक-कल्याणकारी कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। तीखी धूप में बाजार से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोककर बड़े ही आदर के साथ छाछ वितरित की गई। ट्रस्ट के अनुसार, लगभग 500 लोगों ने इस आयोजन का लाभ उठाया और शीतल पेय पीकर तृप्ति महसूस की। कार्यक्रम का शुभारंभ बद्रीनाथ की आराधना और पूजा-अर्चना के साथ विधि-विधान से किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में स्थानीय समाजसेवियों का भी भरपूर योगदान देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक भदादा का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा, जिन्होंने व्यवस्थाएं संभालने में मुख्य भूमिका निभाई। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश भदादा ने कार्यक्रम के समापन पर जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक सरोकार के तहत ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे जनहित के कार्य करता रहता है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Next Story