राजस्थान
रामपुरा आगूचा माइंस में OSH कोड 2020 पर जागरूकता सत्र का आयोजन
Gulabi Jagat
13 Feb 2026 11:49 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा । खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तर-पश्चिम क्षेत्र, उदयपुर के निदेशक (यांत्रिक), संदीप श्रीवास्तव ने रामपुरा आगूचा माइन्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साइट के अधिकारियों और महिला कर्मचारियों सहित सभी अनुबंध श्रमिकों के साथ व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति ओएसएच कोड, 2020 पर एक विस्तृत जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र में खान प्रबंधन के वरिष्ठ नेतृत्व ने भी भाग लिया, जिसमें यूनिट हेड विकेश चित्तौड़ा, माइन मैनेजर बसंत किशोर महंता, इंजीनियरिंग हेड नागेंद्र शेखावत और सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। श्रीवास्तव ने बताया कि ओएसएच कोड, 2020 ने पुराने 13 श्रम कानूनों को मिलाकर एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार किया है। यह कोड 21 नवंबर 2025 से लागू हो चुका है, इसलिए साइट स्तर पर इसका कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए अनिवार्य वार्षिक चिकित्सा जांच और जोखिम भरे कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच का प्रावधान है। उन्होंने कार्यस्थल पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण, बेहतर वेंटिलेशन, धूल-धुएं पर नियंत्रण, रोशनी, साफ पीने का पानी और स्वच्छता सुविधाओं पर जोर दिया गया। इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा और बड़ी खदानों में एम्बुलेंस रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य के घंटों और वेतन से संबंधित नियमों की भी जानकारी दी, जिसमें 8 घंटे से अधिक काम करने पर ओवरटाइम देने का प्रावधान शामिल है। इस दौरे ने रामपुरा आगूचा माइन्स में सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचाररामपुरा आगूचा माइंसOSH कोड 2020जागरूकता सत्र
Next Story





