राजस्थान
सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2021, पात्रता जांच हेतु विचारित सूची जारी
Tara Tandi
22 March 2025 10:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2021 के तहत पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु 28 मई 2022 को संवीक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के फलस्वरूप 129 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है।
विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किये जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार हेतु अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात जारी की जायेगी।
आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी तथा पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा। विस्तृत आवेदन पत्र व दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
Tagsसहायक कृषि अधिकारीकृषि विभागसंवीक्षा परीक्षा-2021पात्रता जांचविचारित सूची जारीAssistant Agriculture OfficerAgriculture DepartmentScreening Exam-2021Eligibility CheckConsidered List Releasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





