भारत

श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं के बीच झगड़ा, सड़क को बनाया जंग का 'अखाड़ा'

jantaserishta.com
22 March 2025 10:16 AM IST
श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं के बीच झगड़ा, सड़क को बनाया जंग का अखाड़ा
x
देखें वीडियो.
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं के बीच विवाद हो गया. इस दौरान देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे हाईवे पर हंगामा खड़ा हो गया. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और कई लोगों को हिरासत में लिया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के जनता पेट्रोल पंप के पास हुई. नखासा थाना इलाके के मंडली समसपुर गांव के श्रद्धालु एक बस में सवार होकर मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे. देर रात श्रद्धालुओं की बस हाईवे किनारे रुकी, जहां वे फल खरीदने के लिए बाजार में पहुंचे. इसी दौरान फलों की कीमत को लेकर श्रद्धालुओं और विक्रेताओं के बीच बहस हो गई. बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी.
पूर्णागिरि दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि हम लोग दर्शन करने के लिए जा रहे थे, लेकिन तभी फल खरीदने के लिए रुके तो दुकानदारों ने बुरी तरह मारपीट की और दौड़ा-दौड़ाकर काफी पीटा है. वहीं महिला श्रद्धालु ने दबंग फल विक्रेताओं के द्वारा पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है.
सूचना मिलते ही सरथल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मारपीट कर रहे फल विक्रेता फिर भी दबंगई दिखाते रहे. पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि फल विक्रेताओं ने उनके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि पैसे भी छीन लिए. एक महिला श्रद्धालु ने दावा किया कि उनका पर्स छीन लिया गया और उन्हें बुरी तरह पीटा गया.
सदर कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके पास कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है कि विवाद की मुख्य वजह क्या रही है. पहले विवाद किसकी तरफ से शुरू हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर भी चेक किया जा रहा है कि पहले विवाद किसकी तरफ से शुरू किया गया. इसके बाद अगली विधिक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story