
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
RAJASTHAN राजस्थान: अलवर जिले के रहने वाले भारतीय सेना के जवान ईश्वर प्रसाद (36) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी शहादत की खबर से गांव और परिवार में शोक की लहर है। शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई और ‘भारत माता की जय’ व ‘ईश्वर प्रसाद अमर रहें’ के नारे लगाए गए।
ईश्वर प्रसाद हरियाणा के हिसार में 294 आर्म्ड वर्कशॉप बटालियन में तैनात थे। 7 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह ड्यूटी पूरी कर अपने क्वार्टर लौट रहे थे, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय का झुंड आ गया। बाइक से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले हिसार अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
Tagsअलवरसेना के जवानईश्वर प्रसादसड़क हादसातिरंगा यात्राहिसारदिल्ली आर्मी हॉस्पिटलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





