राजस्थान

Anupama Mantri अध्यक्ष, मधु हिंगड़ सचिव, मधु बहेड़िया कोषाध्यक्ष, मीता अटल संगठन मंत्री निर्विरोध हुए निर्वाचित

Gulabi Jagat
22 Jan 2026 11:18 PM IST
Anupama Mantri अध्यक्ष, मधु हिंगड़ सचिव, मधु बहेड़िया कोषाध्यक्ष, मीता अटल संगठन मंत्री निर्विरोध हुए निर्वाचित
x
Bhilwara,भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की साधारण सभा की बैठक स्थानीय माहेश्वरी भवन में अध्यक्ष रेणु कोगटा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। इस दौरान नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी के निर्देशन में पर्यवेक्षक अनु मोदी एवं रेखा सोडाणी के सानिध्य में निविरोध चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए अनुपमा मंत्री, सचिव पद के लिए मधु हिंगड़, कोषाध्यक्ष पद के लिए मधु बहेड़िया और संगठन मंत्री के लिए मीता अटल निर्विरोध चुनी गईं। अध्यक्ष रेनू कोगटा के सानिध्य और पर्यवेक्षक अनु मोदी एवं रेखा सोडानी की मौजूदगी में चुनाव हुआ। संरक्षक जतन हिंगड़ एवं मधु लढा ने पर्यवेक्षक अनु मोदी एवं रेखा सोड़ानी, निवर्तमान अध्यक्ष रेनू कोगटा का तिलक लगाकर ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान अध्यक्ष श्याम लाल डाड एवं राहुल डाड द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का पगडी पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की लगभग 70 सदस्याएं मौजूद रहीं।
Next Story
null