राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजंरग दल ने किया संतों का सम्मान, सनातन जागरण का लिया संकल्प

Gulabi Jagat
30 July 2026 8:30 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजंरग दल ने किया संतों का सम्मान, सनातन जागरण का लिया संकल्प
x

भीलवाड़ा । अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय, जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भीलवाड़ा महानगर में श्रद्धापूर्वक ‘गुरु पूजन एवं संत सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देशानुसार देशभर में संतों के सम्मान एवं पूजन अभियान के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख संत-महंतों, महामंडलेश्वरों एवं आचार्यों का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सनातन धर्म की मजबूती, संगठन विस्तार तथा सामाजिक समरसता को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। गुरु पूजन के क्रम में रामस्नेही संप्रदाय के स्वामी रामदयाल महाराज, उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज, निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री, जैन मुनि पुलक सागर महाराज, महंत श्यामसुन्दर दास (लाला बाबा) सहित अन्य संत-महंतों एवं आचार्यों का सम्मान कर अभिनंदन किया गया। मार्गदर्शन सत्र में संत-महंतों ने कहा कि हनुमान चालीसा केंद्र सनातन समाज को एकजुट करने का प्रभावी और सरल माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने प्रत्येक मंदिर में शनिवार एवं मंगलवार को नियमित रूप से हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने इस अभियान को समाज में धार्मिक जागरूकता और संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के आगामी सेवा, जनजागरण एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चंद्र सिंह जैन, हिंदू हेल्पलाइन के राजस्थान प्रदेश महामंत्री एवं भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष गोपाल लाल तेली, विभाग मंत्री मुकेश कुमार शर्मा, जिला महामंत्री रामदेव बैरवा, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष अशोक (कालू) जोशी, राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिलाध्यक्ष पूरण मल हिन्दू, हिंदू हेल्पलाइन जिलाध्यक्ष दिनेश जाट, विमल सिंह चौहान, दीपक वैष्णव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story