राजस्थान

हरि शेवा में सेवा की मिसाल, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, उमड़ी लोगों की भीड़

Gulabi Jagat
23 Aug 2026 10:33 PM IST
हरि शेवा में सेवा की मिसाल, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, उमड़ी लोगों की भीड़
x

भीलवाड़ा । स्थानीय हरि शेवा उदासीन आश्रम में श्री अखंड धाम तीर्थ संस्थान के तत्वावधान में नि:शुल्क दंत चिकित्सा परामर्श एवं बीपी-शुगर जांच शिविर आयोजित किया गया। हंसगंगा हरिशेवा सभागार-हरि शेवा वाटिका में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में डॉ. गिरीश दत्ता, डॉ. जितेंद्र थावानी, डॉ. प्रकाश थावानी, डॉ. अंजु थावानी सहित नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ संत मयाराम एवं विधायक अशोक कोठारी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान के सचिव ईश्वर आसनानी ने संस्थान की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। विधायक अशोक कोठारी ने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने से आध्यात्मिक सुख की अनुभूति होती है। संत मयाराम ने संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रकल्प भविष्य में और व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष लीलाराम सबनानी, राजकुमार केसवानी, भगवान मेठानी, भारतीय सिंधु सभा के परमानंद गुरनानी, किशोर कृपलानी, बलराम किशनानी, रमेश मूंदड़ा, भगवान सिंह चौहान, विवेक निमावत, बाबूलाल टाक, हरिशेवा संस्कृत एसटीसी विद्यालय के प्रिंसिपल श्यामलाल संगावत, विनोद झुरानी, पुरुषोत्तम परयानी, अंबालाल नानकानी, गोपाल नानकानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम गुलाबानी ने किया। अंत में हीरालाल गुरनानी ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Next Story