राजस्थान

उबेश्वर रोड पर युवक युवती का शव मिलने से इलाके में तनाव का माहौल, गुप्तांगों पर मिले गहरे चोट के निशान

Admin Delhi 1
18 Nov 2022 12:08 PM GMT
उबेश्वर रोड पर युवक युवती का शव मिलने से इलाके में तनाव का माहौल, गुप्तांगों पर मिले गहरे चोट के निशान
x

उदयपुर न्यूज़: उदयपुर के उबेश्वर रोड पर युवक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई दोनों ही मृतकों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। ग्रामीणों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच, दोनों के शवों को मुर्दाघर ले जाया गया। फिलहाल दोनों ही मृतकों की कोई पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की हत्या इस निर्मलता से की गई है, कि उनके शरीर के गुप्तांगों पर भी गहरी चोट के निशान मिले है। जिसको देखकर यह प्रतीत होता है, कि इन्हें जान से मारने से पहले काफी प्रताड़ित किया गया है।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा का कहना है, कि घटना बड़ी ही गंभीर है, और शवों को देखने पर प्रतीत होता है, कि इस घटना को 2 से 3 दिन पहले अंजाम दिया गया है। प्रथम दृश्य यह कोई प्रेम पसंग का मामला होने की बात लग रही है, हालांकि पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है, और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिया गया है।

Next Story