राजस्थान

Alwar: किसानों को चेतावनी: बीटी कपास के बीज अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें

Tara Tandi
13 April 2025 8:10 PM IST
Alwar: किसानों को चेतावनी: बीटी कपास के बीज अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें
x
Alwar अलवर । कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पी.सी मीणा ने बताया कि बीटी कपास की बुवाई के लिए 20 अप्रैल से 15 मई तक का समय उचित रहेगा। उन्होंने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि जिले के अधिकृत कृषि आदान विक्रेता से ही बीटी कपास के बीज खरीद करें तथा उसका पक्का बिल अवश्य लेवे। यदि कोई दुकानदार बीज का बिल देने से इनकार करता है तो उसकी जानकारी कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक को या किसी भी अन्य अधिकारी को देवे। बिना बिल के बीज लेने पर नकली बीटी कपास का बीज भी दिये जाने की संभावना रहती है।
उन्होंने बताया कि कृषि आयुक्तालय से अधिकृत कम्पनी की बीटी किस्म का कपास ही खरीदे। पिकअप या अन्य वाहनों में रखकर गांवों में नकली बीटी कपास बेचने वाले लोगों से बीज नहीं खरीदे। उन्होंने कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि कृषि आयुक्तलाय से शीघ्र ही कम्पनियों की किस्म की परमिशन जारी होने वाली है जब तक परमिशन जारी नहीं हो बीटी कपास के किसी भी कम्पनी की किसी भी किस्म का विक्रय नहीं करें। यदि बिना अनुमति के कोई विक्रेता बीच बेचता पाया तो ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर बीज को जब्त किया जाएगा तथा वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके लिए संबंधित विक्रेता जिम्मेदार होगा।
Next Story