राजस्थान
Alwar : नगर निगम की टीमों ने की शहर के विभिन्न नालों की साफ-सफाई
Tara Tandi
26 May 2025 7:00 PM IST

x
Alwar अलवर । नगर निगम आयुक्त श्री जितेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन पर विगत दिनों हुई बरसात के पश्चात शहर के नालों में जमा हुए कचरे को निकालने के लिए नगर निगम की टीमों द्वारा निरन्तर शहर के नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एसएमडी सर्किल के आसपास, भगतसिंह सर्किल, सब्जी मंडी के आसपास व कालीमोरी के नालों की साफ-सफाई का कार्य किया गया, शेष की साफ-सफाई की जा रही है।
उन्होंने शहर के नागरिकों से आग्रह किया है कि नालों व नालियों में कचरा न डाले। इससे नाले का प्रवाह रूकता है और गंदगी जमा होने से मच्छर पनपने व बीमारी फैलने की आशंका रहती है। साथ ही नगर निगम की सफाई टीमों को अतिरिक्त समय, श्रम व संसाधन लगाने पडते हैं। उन्होंने कहा कि नालों में कचरा डालना अवैध है। अगर इस प्रकार का कार्य करता हुआ कोई व्यक्ति पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार शास्ति की कार्रवाई की जावेगी। उन्होंने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ व सुन्दर रखने का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है इसका निर्वहन कर एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाएं।
TagsAlwar नगर निगमटीमों शहरविभिन्न नालोंसाफ-सफाईAlwar Municipal Corporationteams cityvarious drainscleanlinessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





