छत्तीसगढ़
जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ममगाई ने दिखाई संवेदनशीलता
Shantanu Roy
26 May 2025 6:49 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगांे से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में सीमा निषाद ग्राम अंबागढ़ चौकी जिला मोहल्ला मानपुर द्वारा अबझमाड़ में एएनएम के पद पर कार्य करने, आसमन नाग ग्राम करलखा द्वारा गैर आदिवासी की जमीन पर कब्जा करने, रमेश ध्रुव जनपद सदस्य गोमागाल द्वारा बालक आश्रम एवं स्कूल भवन निर्माण करने, ग्राम गोमागाल में क्रेडा विभाग का कार्य अपूर्ण होने एवं शौचालय निर्माण करने, श्रीकांत डाहके बंगलापारा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति, संचालक सी-मार्ट द्वारा शासन के निर्देशन में संचालित दर्शनीय स्व सहायता समूह सीमार्ट नारायणपुर में 58 आश्रम द्वारा खरीदी बंद करने के कारण सीमार्ट दुकान दिनों दिन कर्ज में डुबने, सरपंच एवं पंच ग्राम पंचायत सुलेंगा गुरिया द्वारा नाली निर्माण करवाने, हसनैन खान बंगलापारा द्वारा जमीन हेतु दुकान के लिए, ललीता मेड़िया ग्राम बेलगांव द्वारा पैतृक भूमि में दो विद्युत के प्राईवेट पोल को हटवाने, पार्वती ग्राम छोटेडोंगर गढ़पारा द्वारा नाम बदलवा कर।
उसके भूमि की गलत पट्टा बनाने, राजबती गोटा ग्राम मड़ागड़ा द्वारा पति के मृत्यु के बाद पेंशन हेतु, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत सुलेंगा धौड़ाई द्वारा प्राथमिक शाला में शिक्षक पदस्थापना, जिला अध्यक्ष केपी सागर द्वारा स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफ मद की राशि में भ्रष्टाचार की जांच करने एवं जिला स्वास्थ्य विभाग में सीएसआर मद की जांच, समस्त ग्रामवासी ग्राम डूटाखार कोडोली गुमियाबेड़ा द्वारा राशि आहरण, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी सोनपुर द्वारा सोनपुर के माझीपारा में हैण्डपंप, नलजल मिशन से हर घर में पानी नहीं पहुंचने एवं वन भूमि पट्टा प्रदाय एवं पुलिया अधूरा होने, जयबती पोयाम जनपद सदस्य ओरछा द्वारा स्कूल शाला निर्माण कार्य हेतु एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर आदेर में मरम्मत कार्य करने, पिंकी उसेण्डी अध्यक्ष एवं समस्त जनपद सदस्य नारायणपुर द्वारा उन्नयन कार्य की स्वीकृति प्रदाय करने, सरपंच ग्राम पंचायत कोरेण्डा द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र कोरेण्डा में स्वास्थ्य सुविधा मांग हेतु, नरेन्द्र नाग आम आदमी पार्टी द्वारा नेशनल हाईवे 130डी के निर्माण में तुरंत पक्की डायवर्सन कर यातायात में सुधार करने, गंगादई शोरी पूर्व सभापित नारायणपुर द्वारा जिला पंचायत में 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनूर में प्रदाय पानी टेंकर क्रय, टेंक सामग्री क्रय एवं बर्तन सेट क्रय की राशि भुगतान करवाने, समस्त ग्रामवासी टाहकाडोंड ग्राम मेटानार द्वारा सोलर ड्यूल पंप लगवाने, सरपंच ग्राम पंचायत कौशलनार द्वारा निम्न समस्याओं का समाधान करने, रमेश ध्रुव जनपद सदस्य गोमागाल द्वारा ग्राम गुमरका में बंद बालक आश्रम को पुनः संचालित करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम गुमरका द्वारा धूरबेड़ा से गुमरका तक 12 किलोमिटर मुरूमीकरण सड़क बनवाने तथा रैनी वड़दा ग्राम कोहकामेटा द्वारा पेयजल नल, बिजली, सड़क हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





