राजस्थान
Alwar: वन एवं पर्यावरण मंत्री ने जनसुनवाई कर परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Tara Tandi
26 March 2025 6:06 PM IST

x
Alwar अलवर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने आज अपने निवास 201,रघुमार्ग पर जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में पेयजल, नगर निगम, नगर विकास न्यास, विद्युत, पुलिस, स्थानांतरण एवं राजस्व मामलों की परिवेदनाएं प्रमुख रही। मंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि ग्रीष्म ऋतु में आमजन को पेयजल आपूर्ति के संबंध में परेशानी का सामना नहीं करने पडे। इसके लिए आमजन के दूरभाष, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त पेयजल समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित समाधान करें। नियमित रूप से फील्ड विजिट कर आमजन से पेयजल आपूर्ति का फीडबैक भी लेवे। उन्होंने निर्देश दिये कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सभी बोरिंगों को यथाशीघ्र चालू कर पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। परिवेदनाओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जावेगी।
TagsAlwar वन एवं पर्यावरण मंत्रीजनसुनवाई परिवेदनात्वरित निस्तारण निर्देशAlwar Forest and Environment MinisterPublic hearing complaintquick disposal instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





