राजस्थान
Alwar : वन एवं पर्यावरण मंत्री ने की जनसुनवाई आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश
Tara Tandi
14 Jun 2024 7:48 PM IST

x
alwar अलवर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने आज अलवर में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
मंत्री श्री शर्मा ने अपने निवास 201, रघुमार्ग पर पेयजल, विद्युत, सडक आदि से संबंधित परिवेदनाएं लेकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर कहा कि आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निराकरण कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवेदना के निस्तारण की सूचना फरियादियों को दी जाए। यदि परिवेदना का निराकरण उनके स्तर पर संभव नहीं है तो उसकी पूरी जानकारी फरियादी को दी जाए। फरियादियों ने सहज भाव से मंत्री द्वारा परिवेदनाओं को सुनने एवं संबंधित अधिकारियों को तुरन्त निर्देशित करने पर संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान बडी संख्या में फरियादी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
TagsAlwar : वन पर्यावरण मंत्रीजनसुनवाई आमजन परिवेदनाओंत्वरित निराकरण दिए निर्देशAlwar: Forest and environment ministerpublic hearing of common people's grievancesinstructions given for immediate resolutionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





