राजस्थान
Alwar: जिले में एक लाख 12 हजार से अधिक किसानों की बनी फार्मर आईडी
Tara Tandi
4 March 2025 7:41 PM IST

x
Alwar अलवर । एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे किसान रजिस्ट्री शिविर में आज जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुए जिसमें अब तक 112686 किसानों की आईडी बनाई गई एवं 115895 किसान केवाईसी तथा 112686 किसान भूमि सत्यापन किए गए। इस दौरान उपस्थित किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित कराया गया।
कार्यवाहक जिला कलक्टर डॉ. किशोर कुमार ने बताया कि किसान रजिस्ट्री शिविरों में अब तक जिले की तहसील क्षेत्रों में 112686 किसानों की आईडी बनाई गई तथा अलवर जिले में जिला प्रशासन द्वारा नवाचार करते हुए इन शिविरों में केंद्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी किसानों को दिया जा रहा है जिसके तहत उक्त शिविरों में 31476 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 2567 पीएम सूर्यघर बिजली, 3628 लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भौतिक सत्यापन, 3837 मृदा कार्ड वितरित किए गए, 1344 फसल बीमा वितरण, 6506 मंगला पशु बीमा व 2913 किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, 13790 नरेगा फार्म भराए गए, 1177 जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र बनाए गए, 1696 पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन, 360 किसान कार्ड वितरण व अन्य, 796 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 620 प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना एवं 238 अटल बीमा पेंशन योजना से जोड़ कर आमजन को लाभांवित किया गया।
TagsAlwar जिलेएक लाख 12 हजारअधिक किसानोंबनी फार्मर आईडीAlwar districtone lakh 12 thousandmore farmersFarmer ID madeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





