राजस्थान

Alwar: नगर विकास न्यास द्वारा की गई 20 बीघा भूमि से अवैध प्लॉटिंग को हटाने की कार्रवाई

Tara Tandi
22 March 2025 11:20 AM IST
Alwar: नगर विकास न्यास द्वारा की गई 20 बीघा भूमि से अवैध प्लॉटिंग को हटाने की कार्रवाई
x
Alwar अलवर । नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा आज न्यास क्षेत्राधिकार में बिना न्यास स्वीकृति एवं भू-संपरिवर्तन के करीब 20 बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
नगर विकास न्यास अतिक्रमण निरोधक अधिकारी श्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा अमरनाथ, नस्सर द्वारा ग्राम केसरपुर में करीब 12 बीघा एवं विलायती सरंपच, सीताराम, महेन्द्र वगैरा द्वारा ग्राम केसरपुर, लिवारी ग्राम कंगालहाथा को जाने वाली जयसमंद रोड पर करीब 8 बीघा कृषि भूमि में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान मौका मजिस्ट्रेट तहसीलदार अलवर, न्यास के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी, क्षेत्राीय कनिष्ठ अभियन्ता सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा
Next Story