छत्तीसगढ़

रेरा, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट की गाइडलाइन धज्जियां उड़ा रहे है बिल्डर

Nil dhankar
22 March 2025 11:07 AM IST
रेरा, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट की गाइडलाइन धज्जियां उड़ा रहे है बिल्डर
x

रामा ग्रीन्स के अवैध मेनगेट निर्माण की खबर जनता से रिश्ता ने प्रमुखता से 17 जनवरी को ही प्रकाशित की थी

टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग एवं नगर निगम इश गंभीर मामले में संज्ञान लें

एक्सप्रेस-वे के आसपास रिहायशी कालोनी बनाने की इजाजत नहीं उसके बाद बना डाला मेन गेट

एक्सप्रेस-वे में नियम विरूद्ध कालोनी का गेट खोलकर हादसे को दे रहे आमंत्रण

कालोनी बनते ही एक्सप्रेस-वे का खोल दिया जाएगा गेट , निर्माण कार्य जारी

एक्सप्रेसवे में नियम विरुद्ध आवासीय कालोनी का गेट खोलने की तैयारी

बाउंड्रीवाल बनाने के बाद भी कालोनी के भव्य गेट का निर्माण में बिल्डर ने शासन की आँखों में झोंकी धूल।

बड़े बिल्डर होने का फायदा उठा रहा है, शासकीय नियम के विपरीत जाकर एक्सप्रेस-वे में मेन गेट।

रायपुर के बिल्डरों का कहना है कि बिलासपुर से आया बाहर से आया बिल्डर पैसे के बल पर कर रहा मनमानी।

हमारे लिए सारे नियम कायदे इस बिल्डर के लिए कोई कानून नहीं।

जनता से रिश्ता ने पहले ही कहा था कि देर-सबेर साइड रोड देकर नियमों के विपरीत एक्सप्रेस-वे पर दरवाज़ा खोलने की कोशिश होगी

रायपुर । रेरा, सुप्रीमकोर्ट, हाईकोर्ट की गाइड लाइन धज्जियां उड़ाते हुए कानून कायदे को ताक में रखकर बिल्डर अपनी मनमानी पर उतर आए है। एक्सप्रेस -वे की ओ्ंर जानबूझ कर मेन गेट बनाया गया है ताकि लोगों को आकर्षित कर उस कालोनी का मकान, फ्लेट ज्यादा से ज्यादा दाम पर बेचकर सौ गुना मुनाफा कमाया जा सके। लेकिन एक सोचनीय विषय है कि इस कालोनी की मेनगेट एक्प्रेस-वे में खुलने से आए दिन हादसे होते रहेंगे। जिस पर रेरा, शासन -प्रशासन को कड़ा निर्णय लेना होगा ताकि यह कालोनी जनहानि का सबब न बन जाए।

एक्सप्रेस हाईवे पर बहुचर्चित रामा ग्रीन्स की बड़ी और बहु चर्चित आवासीय कॉलोनी का भव्य गेट का निर्माण लोगों की शिकायत के बाद भी निरंतर तीव्र गति से चालू है। देर-सबेर साइड रोड देकर नियमों के विपरीत एक्सप्रेस-वे पर दरवाज़ा खोलने की कोशिश की जा रही है। ग़ौरतलब है कि विगत कुछ दिन पहेले एक्सप्रेस-वे की दीवाल तोडक़र बहुचर्चित आवासीय कॉलोनी रामा ग्रीन्स को आने-जाने के लिए रास्ता दे दिया गया था, जो नियम विरुद्ध था।

जन प्रतिनिधियों और लोगों ने रास्ता खोले जाने का जमकर विरोध किया। मीडिया में विरोध सामने आने के बाद क्कङ्खष्ठ विभाग कुंभकर्णी नींद से जागा और वहां पे कांक्रीट की बाउंड्रीवाल बनाकर रास्ते को बंद कर दिया, लेकिन ये सिर्फ दिखावे के लिए की कार्रवाई लगती है। अवैध तरीक़े से साइड में रोड बनाकर रामा ग्रीन्स को रास्ता देने की गुपचुप तैयारी की जा रही है। बाउंड्रीवाल बनाने के बाद भी कालोनी के भव्य गेट का निर्माण जिस गति से जारी है उससे बिल्डर और प्रशासन की सांठगांठ साफ नजर आता है आने वाले दिनों में गेट का उद्घाटन किसी भी बड़े पदाधिकारी द्वारा किया जा सकता है।

वास्तविकता यह है कि रामा ग्रीन्स ने ले आउट पास कराते समय कॉलोनी रोड की तरफ़ से रास्ता अनुमोदित कराया है और दूसरा रास्ता अमलीडीह की ओर से आता है, लेकिन रायपुर के कई बड़े बिल्डरों द्वारा फ़ायदा उठाते हुए क़ानून कायदों को ताक में रखकर एक्सप्रेस-वे की ओर बड़ा विशाल गेट खोलने की योजना है। चर्चा यह भी है कि ये बड़ा बिल्डर व राजनीतिक पहुंच होने के कारण सारे बड़े और पहुँच वाले अधिकारी रामा ग्रीन्स में मकान-बंगला लेने के लिए आतुर रहते हैं और वही अधिकारी रामा ग्रीन्स बिल्डर के अनैतिक और अवैध कार्यों को अनदेखा करते हैं और किसी प्रकार की लेआउट में नाप जोख नहीं होनेऔर शासकीय भूमि दबाने की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करते। बड़े बिल्डरों के ख़िलाफ़ ऐसी शिकायतों की जिला न्यायालय, कलेक्टर और तहसील आफिस में अंबार लगा हुआ है। चर्चा यह भी है कि बड़े बिल्डरों से लगना छोटे मोटे नेताओं का काम नहीं है और किसी भी मीडियाकर्मी को फ़ोटो भी नहीं खींचने दिया जाता। जनता से रिश्ता ने जब रामा ग्रीन्स में हो रहे इस निर्माण की वीडियो बनाने की कोशिश की तब गार्ड ने फ़ोटो खींचने और वीडियो बनाने से रोक दिया और धमकी भी दी।

Next Story