
x
Alwarअलवर: राजस्थान के अलवर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी और स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त टीम गांव में पहुंची और तीन गांवों के घरों का सर्वे किया गया. इस दौरान तीन गांव में 6 लोगों की मौत के मामले सामने आए. जिला कलेक्टर ने कहा कि तीन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है, जबकि तीन की मौत का मामला अभी संदिग्ध है|
मरने वालों में किशनपुर निवासी भारत (40), रामकिशोर (45), लालाराम (52), पैथपुर निवासी सुरेश (45), ओमी (75) और भगतपुर निवासी रामकुआर (37) शामिल हैं | घटना के बाद गांवों में मातम का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि बाहर से कुछ लोग प्लास्टिक के पाउच में जहरीली शराब बेचते हैं, जिसके सेवन से लगातार मौत हो रही है | मामले की जांच चल रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है|
TagsAlwarजहरीली शराब6 मौतहड़कंपAlwarpoisonous liquor6 deathscommotion createdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





