राजस्थान
जनकल्याण कार्यक्रमो के साथ ही जनहित के कार्य निरंतर निभाता है अग्रणी भूमिका गोलछा ग्रुप: Hemendra Jain
Gulabi Jagat
17 Jun 2025 11:25 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। जिले के कोटड़ी उपखण्ड मुख्यालय स्थित शरबति गाड़ोदिया बालिका उच्च माद्यमिक विद्यालय में कोटड़ी प्रशासन एवं गोलछा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में जीसा गोदावरी आंगन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालकों को शिक्षण सामग्री स्टेशनरी, सेनेटरी नेपकीन वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी तान्या रणवा ने बालकों को उच्च शिक्षा के लिए बालकाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही गोलछा ग्रुप द्वारा पढ़ाई में काम आने वाली शिक्षण सामग्री स्टेशनरी के वितरण पर धन्यवाद देते हुए शिक्षण कार्य में सहयोग के लिए अग्रणी रहने को कहा ताकि गरीब परिवार के बालक भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सके। बालकों के उत्साह को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी ने उक्त कार्यक्रम को पंचायतस्तर पर भी कराने का मन बनाया।
वहीं खान महाप्रबंधक हेमेन्द्र जैन ने बताया कि गोलछा ग्रुप जनकल्याण कार्यक्रमो मे अग्रणी रहने के साथ ही जनहित के कार्य निरंतर अग्रणी भूमिका निभाता है। उसी के तहत कोटडी प्रशासन की पहल और गोलछा ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिघनेश्वर स्वाइन के निर्देशानुसार जीसा गोदावरी आंगन कार्यक्रम आयोजित कर बालकों को सामग्री वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जबकि सहायक महाप्रबंधक आसकरण अग्रवाल ने गोलछा ग्रुप द्वारा पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले कार्याे पर प्रकाश डाला। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव प्रकाश मीणा ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बालकों को 1 जुलाई से शुरू होने वले नवीन सत्र के दौरान परिवार के सभी बालकों को विद्यालय में नामांकित कराने को कहा। कार्यक्रम में कार्मिक अधिकारी संजय मेहता, हेमंत उपाध्याय, पूरन यादव, नरेन्द्र शर्मा, अनेक विद्यालयों के शिक्षक, चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित थे। वहीं विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं व कोटडी की महिलाओं का सामूदायक स्वास्थ्स केन्द्र के चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सैनिटरी नेपकीन वितरण किया गया। बालक-बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री वितरण करने पर चेहरों पर विशेष रोनक नजर आई। कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में पोधारोपण किया गया।
Tagsजनकल्याण कार्यक्रमोजनहितकार्यअग्रणी भूमिका गोलछा ग्रुपHemendra Jainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraभीलवाडा
Next Story





