राजस्थान

सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 23 को, तैयारियाँ जोरो पर

Gulabi Jagat
21 March 2025 10:53 PM IST
सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 23 को, तैयारियाँ जोरो पर
x
Bhilwara। विप्र फॉउंडेशन के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक युवतीयो का प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। आगामी 23 मार्च रविवार को शहर के शौर्यगढ़ पैलेस पर इसकी तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। जिला महामंत्री लोकेश तिवारी ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे भीलवाड़ा सहित चित्तौड़गढ़, राजसमंद व उदयपुर जिले के विवाह योग्य युवक युवती इस सम्मेंलन में भाग लेने पहुँच रहे है। इसको सुव्यवस्थित व भव्य बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन विगत तीन माह से तैयारियां कर रहा है। आयोजन में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी।
इस तरह के ऐतिहासिक आयोजन को स्थानीय विप्र फॉउंडेशन के पदाधिकारियों में व विप्रजनों में भारी उत्साह है। युवा व महिला टीम इसके लिए घर घर जाकर पीले चाँवल बाट रहे है। संगठन के कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष दया गौड़, युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण व्यास सहित अन्य पदाधिकारीयो ने सम्मेलन के बारे में विस्तृत चर्चा की और आयोजन को सफल व भव्य बनाने के लिए निर्मित कमेटियों को अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को ईमानदारी से निर्वहन के प्रति आश्वस्त किया। सम्मेलन को लेकर युवाओं व महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान सुरेश पारीक, जमना लाल जोशी, लादू लाल व्यास, सूर्य प्रकाश तिवारी, विशाल सुखवाल, मनीष आसोपा, सूर्य प्रकाश तिवारी, नीरज पाराशर, दीपक गोड, हर्षित ओझा, कल्पना तिवारी, सविता जोशी, अंजू ओझा, मीना भारद्वाज सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Next Story