राजस्थान
Ajmer: हरियालो राजस्थान मिशन हरियाली तीज पर लगाएं अधिकाधिक पौधे-जिला कलेक्टर
Tara Tandi
27 July 2025 11:51 AM IST

x
Ajmer अजमेर । हरियाळो राजस्थान मिशन के अंतर्गत हरियाली तीज पर अधिकतम पेड़ लगाने के लिए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने वीसी के माध्यम से निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि राज्य सरकार हरित राजस्थान संकल्पना को पूर्ण करने के लिए हरियाळो राजस्थान मिशन आरम्भ किया गया है। इसके अंतर्गत जिले में अधिकतम पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग द्वारा 22 लाख 84 हजार 999 पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें तुलसी के 15100, आम के 9312, अडूसा के 6500, अमलतास के एक लाख 174, आंवला के 39 हजार 47, अमरूद के 54 हजार 65, अनार के 30 हजार, अंगूर के 104, अरडू के 47 हजार 516, अरीठा के 5500, अर्जुन के 77 हजार 499, अशोक के 4500, बबूल के एक लाख 17 हजार 300, बकायन के 3500, बांस के 22 हजार 500, बड़ के 5000, बरगद के 13 हजार 485, बेर झाड़ी के 45 हजार 350, बील पत्र के 22 हजार 700, बोगलबेल के 29 हजार 470, केसीया श्यामा के 17 हजार 500, चमेली के 400, चम्पा के एक हजार, चांदनी के 4000, चुरेल के एक लाख 3 हजार 759, क्रोटोन के 4800, करी पत्ता के 2576, ढ़ाक के 10 हजार, धोक सफेद के 779, फराश के 3500, गुड़हल के 14 हजार 212, गूगल के 14 हजार 100, गुलमोहर के एक लाख 43 हजार 948, गूंदा के 3400, हारसिंगार के 4500, इमली के 58 हजार 500, जामुन के 55 हजार 504, जंगल जलेबी 40 हजार 443, कचनार के 45 हजार 256, कनेर लाल के 22 हजार 546, कनेर पीली के 28 हजार 200, करंज के 3 लाख 6 हजार 705, करोंदा के 1369, कटहल के 7, केगर खेर के 2000, खैर के 14 हजार 500, खजूर के 1500, खेजड़ी के 20 हजार 177, लेमन घास के 2000, मेंहदी के 17 हजार 500, मोगरा के एक हजार, मोरपंखी के 2 हजार, नाग चंपा के 19 हजार 900, नीम के 97 हजार 731, नींबू के 34 हजार 700, पपीता के 21 हजार 100, पारस पीपल के 2502, प्लेटोफॉर्म के 2500, पीपल के 20 हजार 200, रेलिया के 50 हजार, रोहिड़ा के 5, रोंज के 32 हजार, गुलाब के 29 हजार 105, सदाबहार के 1999, सागवान के 4512, सेजल 91 हजार 275, सेमल के 79 हजार 541, शहतूत के 23 हजार 500, शीशम के एक लाख 85 हजार 821, शीशम काला के 19 हजार 206, सीरेस काला 5000, सीरेस 22 हजार 10, सीताफल 20 हजार 74, जंगली जामुन के एक हजार पौधे शामिल है।
उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 3 लाख 13 हजार 59 पौधारोपण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 6 लाख 11 हजार 641 पौधे हरियाली तीज के दिन लगाए जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी रखें। इन पौधों की जियोटेगिंग भी की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य अनुसार वन विभाग द्वारा एक लाख 50 हजार, नगर निगम द्वारा 55 हजार पौधे, किशनगढ़ नगर परिषद, केकड़ी एवं पुष्कर नगर पालिका द्वारा 20-20 हजार, सरवाड़, पीसांगन, सावर एवं नसीराबाद नगर पालिकाओं द्वारा 10-10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अजमेर विकास प्राधिकरण को 40 हजार, पंचायत समितियों में अजमेर ग्रामीण को 30 हजार, अरांई को 20 हजार, भिनाय को 30 हजार तथा केकड़ी, पीसांगन, सरवाड़, सावर एवं श्रीनगर को 20-20 हजार तथा किशनगढ़-सिलोरा को 30 हजार पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक अजमेर ग्रामीण, अरांई, भिनाय, केकड़ी, पीसांगन, सरवाड़, सावर, श्रीनगर, किशनगढ़ सिलोरा को 25-25 हजार एवं सावर, केकड़ी, सरवाड़ एवं शिक्षा विभाग अजमेर के 25 हजार, खनिज विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पॉलिटेक्निक कॉलेज, रीको एवं अन्य विभागों को 10-10 हजार पौधों का लक्ष्य सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
TagsAjmer हरियालो राजस्थानमिशन हरियाली तीजअधिकाधिक पौधे-जिला कलेक्टरAjmer Green RajasthanMission Hariyali Teejmore and more plants-District Collectorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





