
x
Ajmer अजमेर: अजमेर जिले की पीसांगन तहसील के नाथूथला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को मातम में डुबो दिया है. गांव की एक विधवा महिला के दो मासूम बेटे खेलते समय घर में रखे लोहे के बक्से में छिप गए, लेकिन दुर्भाग्य से ढक्कन बंद होने से अंदर फंस गए. ऑक्सीजन की कमी के कारण बक्से के अंदर दम घुटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हादसा लग रही है. दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच अभी जारी है|
गांव के सरपंच कल्लू चीता के अनुसार लाडली खातून अपने दो बेटों 6 वर्षीय साबिर चीता और 4 वर्षीय समीर चीता के साथ गांव में रहती थी. पति की मौत के बाद वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी. गुरुवार को भी वह रोजाना की तरह काम पर गई थी और दोनों बच्चे घर पर अकेले थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे घर में रखे लोहे के बड़े बक्से में छिप गए। खेलने में मशगूल बच्चों को यह अहसास नहीं हुआ कि बक्से का ढक्कन अपने आप बंद हो सकता है और उन्हें बाहर आने का मौका नहीं मिलेगा। ढक्कन बंद होते ही वे अंदर फंस गए और समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण बक्से के अंदर ही दोनों की मौत हो गई।
शाम को जब लाडली खातून काम से लौटी तो उसने अपने बच्चों की तलाश की, लेकिन वे कहीं नहीं मिले। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब बक्सा खोला गया तो दोनों बच्चे बेहोश मिले। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत पीसांगन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
TagsAjmerहादसाखेलतेसंदूकमासूमभाइयों Ajmeraccidentplayingtrunkinnocentbrothersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





