राजस्थान

Ajmer News: पटाखों से भरी दुकान में लगी आग, फैली दहशत

Sarita
16 Feb 2025 10:13 AM IST
Ajmer News: पटाखों से भरी दुकान में लगी आग,  फैली दहशत
x
Ajmer News : पुष्कर के पंचकुंड रोड पर लिटिल इटली रेस्टोरेंट के पास पटाखों से भरी दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई. दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे, जो आगामी शादी समारोह के लिए मंगवाए गए थे. आग लगते ही पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे|
हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. हालांकि जिस दुकान में ये रखे गए थे, वह गोदाम नहीं था, बल्कि वहां बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे|
Next Story