
x
Ajmer News: जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अजमेर जीआरपी थाने में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसे स्टेशन परिसर में गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। बालोटिया ने बताया कि जीआरपी टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, जिसके चलते टीम ने उसे रोककर शक होने पर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक के जवाब संदिग्ध लगे, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के बैग से 658 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोनू कुमार (29) पुत्र करनैल सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एमपी से अफीम खरीदकर लाया था और इसे बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ किसे बेचने जा रहा था और इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। फिलहाल आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अफीम की सप्लाई करने वाला व्यक्ति कौन है और उसे गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsAjmerअफीमआरोपीगिरफ्तारAjmerOpiumAccusedArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





