राजस्थान
Ajmer: देवनानी और राहटकर के बीच महिला कल्याण को लेकर विचार-विमर्श
Tara Tandi
4 Aug 2025 2:03 PM IST

x
Ajmer अजमेर । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने रविवार शाम विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के उनके निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में राजस्थान में महिला उत्थान, प्रगति और महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर रविवार को अपने अजमेर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निवास पर पहुंची। यहां श्री देवनानी ने उन्हें विधानसभा की डायरी भेट कर स्वागत किया। महिला आयोग अध्यक्ष राहटकर ने श्री देवनानी को आयोग द्वारा किए जा रहे महिला उत्थान से संबंधित कामकाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र में महिलाओं से संबंधित प्रगति और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। देश में महिलाओं की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।
श्री देवनानी ने महिला आयोग अध्यक्ष को राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की है। राजस्थान में महिला विकास के लिए एक मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है।
TagsAjmer देवनानी राहटकरबीच महिला कल्याणविचार-विमर्शAjmer Devnani Rahatkaramong women welfarediscussionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





